केदारावाला गांव पहुंचा आप का बिजली गारंटी अभियान 

विकासनगर।

आम आदमी पार्टी का बिजली गारंटी अभियान गुरुवार को केदारावाला गांव पहुंचा। आप नेता गुरमेल सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की योजनाएं बताई। इस दौरान ग्रामीणों को गारंटी कार्ड भी बांटे गये। गुरुवार सुबह केदारावाला गांव में आयोजित बिजली गारंटी अभियान में कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह दिखाया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के घर-घर जाकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी और प्रदेश विकास के सम्बंध में उनकी योजाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ नेता गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जो वायदे आम आदमी पार्टी जनता से कर रही है, उन्हें पूरा करके दिखाएगी। प्रदेश के विकास के साथ एक आम आदमी तक विकास पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव में बनीं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जिनके निस्तारण को हर संभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर आरती राणा, हसमत अली, इमरान अली, जावेद, अफजल, रहमान, मौसम सिंह, निकिता, आरूषि, ज्ञान सिंह, मोहिनी, अल्फिशा, सरीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *