पुस्तक उत्तराखंड वन लाइनर का हुआ विमोचन

पौड़ी

जीआईसी क्यार्क में सेवातर शिक्षक व साहित्यकार डा. कमलेश कुमार मिश्रा की पुस्तक उत्तराखंड वन लाइनर का विमोचन किया गया। पुस्तक में उत्तराखंड के प्रत्येक पहलु पर प्रश्नोत्तरी तैयार की गई है। प्रदेश के इतिहास, भूगोल, स्वतंत्रता संग्राम सहित विभिन्न विषयों के 4 हजार प्रश्नों के उत्तर संजोए गए हैं। स्कूल परिसर क्यार्क में मुख्य अतिथि टच योर सोल संस्था की संस्थापक मधु चौधरी के साथ ही राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, प्रधानाचार्य श्रीचंद सिंह रावत व राउमावि कोट िभरपूर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह राणा ने पुस्तक उत्तराखंड वन लाइनर का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथ िचौधरी ने कहा कि शिक्षा व साहित्य सृजन के क्षेत्र में डा. मिश्रा का अहम योगदान है। उनकी यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पुस्तक में उत्तराखंड के 25 विषयों पर एक लाइन के 4 हजार प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल, स्वतंत्रता संग्राम, राज्य आंदोलन, वन एवं वन्यजीव, शिक्षा व्यवस्था, कला, संस्कृति, प्रमुख व्यक्तित्व, राज्य में महिलाओं की स्थिति, जनपद, समसामयिकी, सामान्य ज्ञान को शामिल किया गया है। इससे पहले डा. मिश्रा की कविता संग्रह सफलता के पैगाम प्रकाशित हो चुकी है। जिसे साहित्य जगत में खूब सराहना भी मिली। डा. मिश्रा लगातार राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य करते आ रहे हैं। उत्तराखंड वन लाइनर पुस्तक की रचना के बारे में डा. मिश्रा ने बताया कि पुस्तक में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सुगमता से संक्षिप्त रूप में सभी विषयों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर डा. पवन शर्मा, आशीष सहगल, अजय पंवार, योगेंद्र कठैत, भानु प्रकाश बमराड़ा, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *