बाइक सवार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस

रुड़की

एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में सवार महिला को गंभीर चोटें आईं है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोनू निवासी ग्राम बल्लूपुरा, सिसौना मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 दिसंबर की रात करीब 7:30 बजे वह अपनी भाभी अमिता को बाइक पर बिठाकर ग्राम बल्लूपुरा से रुड़की ले जा रहा था। कस्बा नारसन के कट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अमिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को रूडकी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल रफत अली ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *