भाभी से अभद्रता और भाई से मारपीट में मुकदमा

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति के विवाद में भाभी से अभद्रता और भाई से मारपीट के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के अनुसार, तरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय यशपाल निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर ने बताया कि उनका अपने भाई आशुतोष से संपत्ति विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को आशुतोष उनके घर पहुंच गया। उनकी पत्नी रश्मि एवं बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया। तरुण का आरोप है कि इसके बाद आशुतोष कुशाघाट पहुंचा, जहां उसने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *