पानी की आवक बढऩे से पार्वती बांध के 12 गेट खोले
धौलपुर।
राजस्थान में मानसून की अच्छी वर्षा के दौर के कारण धौलपुर जिले में राज्य के सबसे बड़े कच्चे बांध पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से उसके 12 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में पानी की आवक बढऩे से बांध के बारह गेट तीन-तीन फुट की ऊंचाई तक खोले गए हैं। बांध से बड़ी तादाद में पानी के छोड़े जाने से पार्वती नदी के निचले इलाकों में रहने वालों के लिये प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पार्वती बांध में पानी की आवक लगातार हो रही है और सैंपऊ एवं बसेड़ी इलाकों के निचले इलाकों के गांवों में खतरा पैदा हो गया है।
