महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल ने झोपड़पट्टी की महिलाओं को सम्मानित कर दिया सहयोग का संदेश

हरिद्वार _
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ज्वालापुर क्षेत्र की झोपड़पट्टी में रहने वाली महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112 और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क कर पुलिस की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षा से जुड़े कदमों के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल द्वारा झोपड़पट्टी में रहने वाली महिलाओं को खाने-पीने की वस्तुएं वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पोक्सो कमेटी की सदस्य राखी सजवान भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को बाल संरक्षण कानून और महिलाओं से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूक किया। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *