शासनादेश जारी होने पर ही खत्म होगा आंदोलन

 

रुद्रप्रयाग।

अस्पताल की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों का क्रमिक धरना 22वें दिन भी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक मांगपूर्ति व शासनादेश जारी नहीं किया जाता, आंदोलन चलता रहेगा। बुधवार को ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने फोन पर बातचीत कर उन्हें अस्पताल को लेकर आश्वस्त किया, जिसके बाद प्रस्तावित तहसील घेराव व आमरण अनशन को स्थगित कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री के गांव आने का सभी को इंतजार है। कहना था कि पर्यटन व तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र और केदारनाथ यात्रा मार्ग से चंद किमी की दूरी पर होने के बाद भी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा नहीं हैं। कहा कि अस्पताल की घोषणा और जीओ जारी होने पर ही वे अपना आंदोलन समाप्त करेंगे। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष रजनीश गैरोला, दिवाकर गैरोला, भगवती प्रसाद, करिश्मा देवी, विश्वेश्वरी देवी, बीना देवी, राजेश्वरी देवी, जयंती कुर्मांचली, प्रदीप राणा, महेंद्र सेमवाल, राजेश भट्ट, रामचंद्र सेमवाल, हरीश प्रसाद, सीताराम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *