जीरो टॉलरेंस का फर्जी नारा देने वाली भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है : शम्म
विकासनगर।
लखनवाला गांव पिछले दो वर्षों से जंक खा रही साइकिलों को आनन फानन में उठाकर अन्यत्र शिफ्ट किये जाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर होकर विरोध पर उतर आयी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साइकिल प्रकरण से जीरो टॉलरेंस का फर्जी नारा देने वाली भाजपा की प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। गरीबों के नाम पर खरीदी गयी करोड़ों रुपये की साइकिलों ने कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि उत्तराखंड की जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग करने वाली भाजपा ने पहले तो गरीबोँ के नाम पर करोड़ों साइकिलें खरीदी। जिन्हें लखनवाला गांव के एक बंजर खेत में लावारिस स्थिति में फेंक दिया। लेकिन कर्मकार बोर्ड व श्रम मंत्री के आपसी झगड़े के चलते साइकिलें गरीबों तक नहीं पहुंची और दो साल तक साइकिलें खुले आसमान के नीचे जंक खाकर सड़ती गलती रहीं हैं। अब जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने मामले का खुलासा किया तब आानन फानन में साइकिलों को उठाकर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया। कहा कि यह चुनावी साल है। अब भाजपा इन साइकिलों का विधानसभा चुनाव में भी दुरुपयोग कर सकती है। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने सवाल किया कि करोड़ों रुपए की राशन की किट जिन ढाई लाख मजदूरों को वितरित करने की बात श्रम मंत्री द्वारा की गई थी। वह राशन की किट कहां है क्या वह क्रय करी गई कि नहीं की गई। यदि क्रय की गयी तो वह कहां वितरित की गई या वह भी खाद बना दी गई हैं। कहा कि श्रमिकों की टूल किट वितरित की की जानी थी लेकिन नहीं की गई। उन्होंने कहा सरकार इस प्रकार से करोड़ों रुपए का घोटाला आमजन के टैक्स के पैसे से कर रही है जिसे कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, जिला महासचिव राजीव शर्मा, आईटी के जिला अध्यक्ष हर्षुल शर्मा, युवा नेता राहुल वर्मा ,रिंकू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
