नशे में वाहन चलाने पर तीन को पकड़ा
पिथौरागढ़
पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिथौरागढ़ कोतवाली से उप निरीक्षक विकास रावत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जांच में पुलिस को वाहन चालक जितेन्द्र भंडारी, संजय गोस्वामी, सतीश सिंह नशे की हालत में मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर लिया।
