फॉरेस्ट नर्सरी के कर्मचारी से 1.5 लाख रुपये ठगे
हल्द्वानी
शहर में मुखानी थाना क्षेत्र के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जजफार्म स्थित फॉरेस्ट नर्सरी में कार्यरत प्रकाश चन्द्र तिवारी ने कोतवाली मुखानी में लिखित तहरीर सौंपकर आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार बीते 21 और 22 सितंबर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छल-कपट से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से लगभग 1,50,000 रुपये उड़ा लिए गए। मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
