सीके खन्ना और शशि खन्ना ने नीरज को दी बधाई
नयी दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और उनकी पत्नी तथा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की कोषाध्यक्ष शशि खन्ना ने टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खन्ना दंपत्ति ने यहाँ अपने शुभकामना सन्देश में कहा,आपको यह स्वर्ण जीतने के लिए हार्दिक बधाई। आपने देश के लिए एथलेटिक्स में पहला पदक जीता और वह भी स्वर्ण के रूप में। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि आप आगे भी ऐसे ही कामयाबी हासिल करते रहे।
