अमेरिका ने लगातार चौथी बार जीता बास्केटबॉल स्वर्ण

टोक्यो  ।

अमेरिका ने फ्ऱांस को नजदीकी और रोमांचक संघर्ष में 87-82 से हराकर लगातार चौथी बार टोक्यो ओलम्पिक में पुरुष बास्केटबाल टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया।
अमेरिका की जीत में केविन डूरंत ने सर्वाधिक 29 अंक बनाये। अमेरिकी टीम शुरुआत में 6-12 से पिछड़ रही थी लेकिन डूरंत के पहले तीन पॉइंटर ने अमेरिका को 15-15 से बराबरी दिला दी। अमेरिका ने पहले चर्टर में 22-18 की बढ़त बना ली थी और फिर 39-26 से आगे हो गए थे। उन्होंने आधे समय तक 44-39 की बढ़त बना ली थी। डूरंत .ने पहले हाफ में 21 अंक बटोरे थे।
फ्ऱांस ने तीसरे चर्टर में अमेरिका की बढ़त को कमकर 63-71 कर दिया। फ्ऱांस ने फिर इस फासले का और कमकर 70-73 कर दिया लेकिन अमेरिका अपनी बढ़त को बनाये रखने में कामयाब रहा और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *