कौन कर रहा है ग्राम प्रधानों का शोषण, हो रहे एकजुट!

मथुरा।

सरकारी कर्मचारियों की देखा देखी ग्राम प्रधान संगठन का महत्व समझ रहे हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बार बार अपना शोषण नहीं होने देने की दुहाई दे रहे हैं। शोषण का मुकाबला करने के लिए एक जुटता पर बल दे रहे हैं और संगठित हो रहे हैं। इसके लिए बाकायदा ग्राम प्रधानों के कई संगठन जनपद में बन चुके हैं।
कृष्णा गार्डन में मंगलवार को मथुरा जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों की एक संयुक्त बैठक की गई। जिसमें मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गावों के प्रधानों के साथ उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रधानों ने एक स्वर में अपना शोषण न होने देने की आवाज उठाई। उन्होंने प्रधानों का एक संगठन गठित किया। सर्वसम्मति से नगला बोहरा के प्रधान दान सिंह गुर्जर को संगठन का अध्यक्ष चुना। प्रधानों ने संगठन के अध्यक्ष दान सिंह गुर्जर का स्वागत करते हुए एक स्वर में प्रधानों के हो रहे शोषण के विरोध में आवाज उठाई। प्रधानों ने प्रण किया कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर समय-समय पर शासन एवं प्रशासन स्तर पर आवाज उठाएंगे। जो कि सुविधाएं प्रधानों को आवश्यक हैं, उनकी भी मांग जारी रखेंगे।
इस अवसर पर प्रधान राजेन्द्र, ब्रजबिहारी उपाध्याय, संजय धनगर, मलखान सिंह, हेमंत बाबू, चन्द्रपाल, अशोक प्रधान, रनवीर, निहाल सिंह, अमित प्रधान, योेगेश, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *