बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जिला जज
हमीपुर।
मुख्यालय पर यमुना एवं बेतवा नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है! जिससे निकटवर्ती ग्रामवासी सड़कों के किनारे शरण लेने के लिए विवश है तथा बाढ़ प्रवाहित पीड़ितों क्षेत्रों के आम जनमानस को भोजन एवं पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।उपरोक्त परिस्थितों को दृष्टिगत रखते हुये जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी के द्वारा सम्मस्त न्यायिक अधिकारीगणों के बीच एक विशेष बैठक आयोजित कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन साम्रगी वितरित किये जाने का निर्णय लिया गया।जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश श्री जी प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, स्पेशल पॉक्सो प्रवीन सोनकर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पॉक्सो द्वितीय नीरज महाजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / एफ०टी०सी०, द्वितीय सुनीता शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिल कुमार, सिविल जज (सी०नि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर सुदेश कुमार एवं सिविल जज (जू०बि०) आतिफ सिद्दकी, आदि अधिकारीगण, कर्मचारीगणों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के सहयोग से भोजन के पैकेट बनवा कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन का वितरण दो दिन तक कराया गया।
