उच्च कोटि के सिने कलाकार थे ब्राह्मण कुलभूषण अनुपम श्याम

प्रतापगढ़
भारत के सिनेमा जगत में अद्भुत पहचान बनाने में कामयाब, यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में जन्म लेने वाले, टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाकर शोहरत पाने वाले अनुपम श्याम की मौत का समाचार पाने पर जनपद के साहित्यकार, पत्रकार, संगीतकार, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व विविध सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित राजनीति क्षेत्र में सेवा करने वाले नेताओं व आम नागरिकों में शोक की लहर है। उन्होंने दुश्मन, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, कजरारे  आदि विविध फिल्मों में भी एक अच्छे कलाकार के रूप में अपना योगदान दिया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद ने ब्राह्मण कुलभूषण अनुपम श्याम के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें  जगत की अमूल्य धरोहर बताया है। सरल स्वभाव वाले अनुपम श्याम ने सिने सिनेमा जगत में अपनी अद्भुत पहचान बनाकर जनपद प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया है। ब्राह्मण कुलभूषण अनुपम श्याम उच्च कोटि के बॉलीवुड कलाकार थे।
साहित्यिक संस्था कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने अनुपम श्याम के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप कुछ पंक्तियां इस प्रकार निवेदित किया है_
यूपी के जनपद प्रतापगढ़ की सोंधी माटी का लाल।
 ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका में जिसने किया कमाल।
आने पर सदैव मुस्कुराता व पूछता था हाल-चाल।
62 साल की उम्र में न जाने क्यूं उठा ले गया काल।
अनुपम श्याम तो अमर हो गए, हम तो हुए बेहाल।
श्रद्धासुमन उन्हें है अर्पित पुष्पा भरा यह थाल।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, प्रवक्ता सुरेश संभव,महामंत्री योगेश शुक्ल किसान, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मत्स्येंद्र प्रभाकर, प्रदेश संयोजक डॉक्टर शक्ति कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, बिधि देव शुक्ल, दिवाकर दिग्गज, सुनील प्रभाकर,राजेश कुमार मिश्रा,चिंतामणि पांडेय, हौंसिला प्रसाद ओझा, शेषमणि मिश्र, डॉक्टर सौरभ पांडेय, मनोकानिका उपाध्याय, डॉक्टर शक्तिधर नाथ पांडेय, डॉ राम कल्प उपाध्याय, अनूप अनुपम, अवध नारायण शुक्ला वियोगी, राज किशोर त्रिपाठी,  पवन शुक्ला प्रेमचंद मिश्र, राजेश कुमार पांडेय, राम निरंजन शुक्ला, त्रिभुवन नाथ मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *