संस्कार भारती साईं समिति के सदस्यों का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया

अलीगढ़।

संस्कार भारती साईं समिति के तत्वावधान में सदस्यों का परिचय, भजन संध्या, एवम सदस्यता उपहार वितरण कार्यक्रम  शिव शक्ति मंदिर, निकट बिजली घर, आगरा रोड, सासनी गेट पर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रांतीय प्रचार प्रमुख एवम अलीगढ़ विभाग संयोजक एड अनिल राज गुप्ता, एवम समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनयना गुप्ता ने मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया, ध्येय गीत के उपरांत मां दुर्गे की स्तुति भजनों के माध्यम से की गई।श्रीमती निशा वार्ष्णेय, श्रीमती प्रतिमा वार्ष्णेय, श्रीमती पूनम बजाज, श्रीमती मंजू वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय, सपना रानी आदि ने कर्णप्रीय भजनों से मन मोह लिया, उपस्थित समूह नृत्य करने लगा। महाआरती के उपरांत भजनसंध्या का समापन हुआ, तत्पश्चात सभी सदस्यों का परिचय कराया गया, सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप गिफ्ट के साथ स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरित किए गए, अंत में एड अनिल राज गुप्ता ने संस्कार भारती के कार्य एवम उद्देश्यों के बारे में बताया।अध्यक्ष श्रीमती सुनयना गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया, संचालन महा मंत्री श्रीमती दुर्गेश वार्ष्णेय ने किया, समारोह को सफल बनाने में श्रीमती पल्लवी गुप्ता , निशा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *