फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का शुभारंभ

जौनपुर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मुक्तांगन परिसर में फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान की शुरुआत कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।अपने उद्बोधन में कुलपति ने स्वयंसेवकों से कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाएं तथा  स्वस्थ रहने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के मंत्र श्फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोजश् का पालन करें। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के 75 स्वयंसेवकों ने तिरंगा लेकर  1 किलोमीटर की फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ पूरी की। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ.गिरिधर मिश्र,वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, कुलसचिव महेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वी. एन. सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. संतोष कुमार,समन्वयक मिशन शक्ति डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, उप कुलसचिव वी. के. मौर्य, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, दीपक सिंह एवं बबिता सिंह, निजी सहायक कुलपति डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रीती यादव, स्नेहा मिश्रा, सुमित सिंह,दीपक पांडेय, अवनीश कुमार, सुभम सिंह, आकांक्षा सिंह, मृदुला सिंह, पंकज सिंह, संजीव कुमार, सत्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *