एनसीसी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया
जौनपुर
इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को एनसीसी कैडिटों द्वारा स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत यानि नये विचारों का अमृत के रूप में मनाये जाने एवं महान व्यक्तियों की प्रतिमाओ की साफ सफाई के रूप विषेश रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष भारत 15 अगस्त को 75 वी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई को जागरूकता अभियान के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में एनसीसी विभाग को रक्षा मन्त्रालय महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली के द्वारा देश में स्थापित की गई महान व्यक्त्तिव प्रतिमाओं की साफ-सफाई दिनॉंक 13 अगस्त को उन महान व्यक्त्तिव प्रतिमाओं का मार्ल्यापण ले0 कर्नल आर एस मोनी, कमान अधिकारी 5 यू0 पी0 कम्पनी एन सी सी की उपस्थिति में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा , अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक ए0डी0एम0/सी0आर0ओ0 एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियो की उपस्थिति में किया जाएगा ।
