युवाओं को राष्ट्रहित में सदैव कार्य करना चाहिए: एसपी

ललितपुर।

कौमी एकता सेवा समिति (रजि.) के तत्वाधान में स्वाधीनता दिवस की गौरवशाली 75वीं वर्षगांठ पर श्एक शाम शहीदों के नाम्य कार्यक्रम का आयोजन घण्टाघर स्थित नगर पालिका प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों व स्थानीय गायन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों को पेश किया। इन गीतों को सुनकर वहां मौजूद श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जोश के साथ संचारित हो गयी। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक मौजूद रहे। तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ईओ नपा निहालचंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद, भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधी, सपा नेत्री ज्योति सिंह लोधी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब (रजि.) अध्यक्ष राजीव बबेले श्सप्पू्य ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया। आयोजन में संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि एसपी निखिल पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर कौमी एकता सेवा समिति (रजि.) का देशभक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम निश्चित ही युवाओं को राष्ट्रभक्ति के ओर प्रेरित करेगा। उन्होंने समिति पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को भविष्य में भी याद कराने के लिए सफल होते हैं। विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी इमरान अहमद ने शहीदों की याद में शेर पढ़ा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में दुनिया भर के लोगों की जान चली गयी, जो कि काफी दुखद समय रहा। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें। अध्यक्षता करते हुये प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करने के अलावा अपने बच्चों को भी देशभक्ति को बोध करायें, ताकि यही बच्चे आगे चलकर देशहित में कार्य कर सकें। कौमी एकता सेवा समिति के अध्यक्ष परवेज पठान ने कहा कि संस्था द्वारा राष्ट्र की उन्नति में सदैव सहयोग की भावना रही है। कहा कि संस्था गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षण कार्य बेहतर तरीके से करने के लिए निरूशुल्क पुस्तक मुहैया करान का काम पुस्तक बैंक के जरिए करती है, तो वहीं किसी भी बीमारी व्यक्तियों को रक्त की कमी होने पर रक्तदान करना, प्रत्येक वर्ष दीपावली पर गरीब परिवारों को पांच दिनों की खाद्य सामग्री वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित करने व हिन्दू-मुस्लिम एकता भाईचारे को कायम रखने के लिए बैठकों को संपन्न कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सदैव ऐसे आयोजन करती रहेगी। इस मौके पर भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधी, सपा नेत्री ज्योति सिंह लोधी व बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने भी संबोधित करते हुये शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आयोजन के दौरान अतिथियों द्वारा बुन्देलखण्ड विकास सेना, मुक्ति संस्था, अन्नापूर्णा सेवा संघ, ललितपुर सेवा ग्रुप, जय माँ अम्बे रक्तदान सेवा समिति, स्वच्छ ललितपुर सुन्दर ललितपुर जागरूकता अभियान, गौपुत्र सेना को शील्ड देकर सम्मानित किया गया तो वहीं नेमवि प्राध्यापक डा.राजीव निरंजन, कोरोनाकाल में पैदल राहगीरों की मदद करने पर नैपाल सिंह यादव व समाजसेवी मुस्ताक खान को भी सम्मानित किया गया। लावारिश शवों को दफनाने में सहयोग करने वाले हीरा खां, नन्ने के अलावा लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराने में सहयोग करने वाले रामू गदाई को 1100 रुपये की सहयोग राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष परवेज पठान, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आचार्य जी, धर्मेंद्र रूपेश, दिनेश गोस्वामी, सुखप्रीत सिंह काकू, अज्जू बाबा, अमित प्रिय जैन, अंकित सतभैया, तेजस्व श्रीवास्तव, दीपक पटवारी, प्रशान्त शुक्ला, असलम मंसूरी, हनुमत कुशवाहा, दीपक राठौर, डा.प्रबल सक्सेना, शिवम साहू, गौरव विश्वकर्मा, डब्बू अग्रवाल, राजेश झां, मुज्जमिल पठान, मकबूल राईन, शानू बाबा, विक्रान्त तोमर, रोमी बाबा, प्रियदर्शी चैबे, अजय जैन अज्जू, सुरेन्द्र पाल रिंकू, रवि चुनगी, इमरान मंसूरी, संजय ताम्रकार, सुनील शर्मा, प्रवीण जैन, शिवम चैरसिया, गिरधारी यादव, शिब्बू राठौर, गीता मिश्रा, शत्रुघन यादव, नासिर मीडिया, आकाश रजक, प्रदीप प्रजापति के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्यजी ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार संस्था संरक्षक/प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गायन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *