नवनिर्मित विवेचना कक्ष की दिवाल सहित छज्जा गिरा
मोतीगंज ।
गोंडा।मोतीगंज थाना परिसर में बन रहे नवनिर्मित विवेचना कक्ष हल्की बारिश होने के बाद विवेचना कक्ष का छज्जा व दिवाल सहित का एक कोना भरभरा कर गिर गया।
इस सम्बन्ध में अवर अभियंता पी डब्लू डी मोतीराम उपाध्याय ने ठेकेदार के विरुद्ध धोखाधड़ी व जानलेवा हमाले सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है
मोतीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि मोतीगंज थाना परिसर में शिव कनटेक्शन के ठेकेदार सुशील कुमार सिंह निवासी ग्राम बल्ली पुर थाना नवाबगंज द्वारा नवनिर्मित विवेचना कक्ष का निर्माण किया जा रहा था। जिसमें ठेकेदार द्वारा ब्याक्तिगत लाभ के लिए मानक विहिन बिल्डिंग में मैटिरियल (सामाग्री) का प्रयोग करके नवनिर्मित विवेचना कक्ष थाना परिसर में बनवाया जा रहा था।जो 15 अगस्त के दिन दिन में करीब 4-5 बजें के माध्य नवनिर्मित विवेचना कक्ष का छज्जा दिवाल सहित एक कोना ढह गया।
