गोण्डा के चाचा भतीजे को जरवल में ट्रक ने कुचला भतीजे की मौत, चाचा की हालत गम्भीर
गोण्डा।
गोण्डा से लखनऊ जाते समय एक बाइक पर सवार चाचा भतीजे को जरवल में एक मारुति कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरे भतीजे को सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, जिस से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चाचा की हालत गम्भीर होने पर उन्हें लखनऊ के जीएम यू में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पांडेय पुर डड़वा कानून गो गांव के निवासी 30 वर्षीय सौरभ तिवारी पुत्र राजेश तिवारी और उस के चाचा 28 वर्षीय अवधेश तिवारी पुत्र अमर नाथ तिवारी दोनो लोग बाइक से लखनऊ जा रहे थे। बहराइच जरवल कस्बे के पास एक मारुति कार ने टक्कर मार दिया जिस से चाचा भतीजा सड़क पर गिर गए। भतीजा सौरभ तिवारी बाइक के साथ ही बीच सड़क पर गिर गया। सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिस से उस की मौत हो गई। चाचा सड़क के दूसरे तरफ गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद और पुलिस ने दोनों लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए। दोनो लोगो को लखनऊ के लिए रेफर किया गया। लखनऊ में चिकित्सक ने सौरभ तिवारी को मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सौरभ तिवारी के दूसरे चाचा आनंद कुमार तिवारी की तबियत खराब थी। उनको खून की जरूरत थी। इस लिए दोनो लोग सोमवार की रात्रि में अस्पताल जाने के लिए बाइक से निकले थे। मृतक सौरभ तिवारी अधिवक्ता है और गोण्डा कचहेरी में वकालत करता था। घटना की सूचना घर मे मिलते ही कोहराम मच गया।
