व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार करने की सरकार ने दी सहूलियत:पुष्प दंत

देवरिया।
आजादी के बाद भाजपा की ही एक ऐसी सरकार है, जिसने व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार दिया है। सरकार ने व्यापार करने की हर सहूलियत का ध्यान रखा है। व्यापारी कल्याण कोष व पेंशन का प्रस्ताव भी सरकार के पास विचाराधीन है। व्यापारियों को दस लाख तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। कोरोना काल में दिवगंत व्यापारियों को बीमा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।  उक्त बातें व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने भाजपा कार्यालय पर भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति की बैठक और सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये कहीं। उन्होंने कहा कि नए उद्योग स्थापित करने के लिए योगी सरकार से कई कंपनियों ने 45 हजार करोड़ के अनुबंध किए हैं, जिससे नए उद्योगों से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बुंदेलखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे तथा पूर्वांचल में व्यापार के लिये पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होेंगे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री निरंतर व्यापारिक हित में काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए जीएसटी में सरलीकरण किया है। मुद्रा लोन, व्यापारी लोन, कानून व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस पहल की है। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुबोध जायसवाल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला कार्य समिति को भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय सह संयोजक निखिल मुटवानी, प्रमोद शाही,राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय,संजय सिंह गुड्डू,राजेश जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में धीरेंद्र गुप्ता,आशीष मोदनवाल,पवन गुप्ता,अनुराग जायसवाल,आशुतोष मिश्रा, अमित सिंह,चंदन गुप्ता,पूजा शाही,अनुज जायसवाल,शिवदयाल बरनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *