सुनीता महिला थानाध्यक्ष व यशवंत बने भदोखर एसओ 

रायबरेली।

कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एसपी श्लोक कुमार ने मंगलवार देर रात पुुुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जिसमें 15 अगस्त को उल्टा झंडा फहराने वाली महिला थाना प्रभारी उमा अग्रवाल को हटाकर उनकी जगह मुंशीगंज चौकी इंचार्ज  सुनीता कुशवाहा को महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं उमा अग्रवाल को मुंशीगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भदोखर थाना प्रभारी रहे पंकज तिवारी को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया।उनकी जगह अंबेडकर नगर से आये इंस्पेक्टर यशवंत सिंह यादव को भदोखर थाने की कमान सौंपी गई है।अमेठी जिले से आये इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय को  जगतपुर थाना प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह को डलमऊ कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।शरद कुमार को विशेष जाँच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर अजीत कुमार विद्यार्थी और राजेश सिंह को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। अपराध शाखा में रहे राकेश सिंह को  न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया। संजय शर्मा को जहानाबाद चौकी इंचार्ज बनाया गया। रेखा दुबे को जेल चौकी प्रभारी बनाया गया। जगन्नाथ मिश्र का खीरो तबादला निरस्त करते हुए न्यायालय सुरक्षा में  तैनाती मिली है।वहीं लालजी मिश्र को मिल एरिया थाना भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *