आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के लगातार संचालन में चार और टैंकरो की सौगात

लखनऊ

कोविड संक्रमित जनमानस के उपचार के तहत उनके जीवन की रक्षा के लिए आॅक्सीजन की तत्काल उपलब्धता के विषय में भारतीय रेल द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों एवं व्यवस्थाओं के अनुसरण में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के अंतर्गत आॅक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरंतरता से संचालित किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत रविवार की मध्यरात्रि को लखनऊ से एक आॅक्सीजन एक्सप्रेस को 04 खाली टैंकरों के साथ आॅक्सीजन की रीफिलिंग के लिए बोकारो रवाना किया गया एवम इसी क्रम में एक आॅक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन का प्रात:काल 04 भरे टैंकरों के साथ आॅक्सीजन आपूर्ति लेकर लखनऊ आगमन हुआ। इन 04 टैंकरों में 01 टैंकर नामकुम से तथा शेष 03 टैंकर बोकारो से आॅक्सीजन फिलिंग के साथ लखनऊ आए तथा इन चार टैंकरों द्वारा लगभग 60.28 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई।इसके अतिरिक्त भी बोकारो से चलकर 02 आॅक्सीजन भरे टैंकरों के साथ एक अन्य आॅक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ होते हुए बरेली रवाना की गई जिसके द्वारा 30.50 मीट्रिक टन आॅक्सीजन आपूर्ति उपलब्ध कराई गई।इस प्रकार उक्त तिथि में दो गाड़ियों से आए 06 टैंकरों द्वारा कुल 90.78 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई। मंडल रेल प्रबंधक  संजय त्रिपाठी ने इस विषय में जानकारी दी कि कोविड19 संक्रमित ऐसे रोगी जिन्हें आॅक्सीजन की आवश्यकता है,ऐसे रोगियों के जीवन की रक्षा के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार इन ट्रेनों का लगातार संचालन किया जाता रहेगा।विपत्ति की इस विषम घड़ी में मंडल राष्ट्र के प्रति अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *