घर से जेवर और नकदी रखी अलमारी और दो बक्सा उठा ले गए चोर 

कानपुर।
सचेंडी के पकरी गांव में चोरों ने घर से जेवर और नकदी रखी अलमारी और दो बक्सा ही चोरी कर ले गए और परिवार के किसी सदस्य को आहट तक नहीं हुई। सुबह नींद खुलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पकरी गांव निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह आरएमसी मिक्सर प्लांट में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक,16 अगस्त की रात घर के एक कमरे में मां सुषमा देवी और दूसरे कमरे में वह सो रहा था। पिता छत पर लेटे थे। इस दौरान छत के रास्ते से चोर मां के कमरे में पहुंचे और वहां से अलमारी और बक्सा ही चोरी कर ले गए। चोरों ने मां और उसके कमरे का बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा गए थे। सुबह मां और पिता की नींद खुली तक घटना की जनकारी हुई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस को राहुल ने बताया कि अलमारी में करीब छह लाख के जेवर और आठ हजार रुपये थे। इसके साथ ही कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस को घर से गरीब 300 मीटर आगे खाली दो बक्से और अलमारी बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *