मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार

मेरठ

शहर के एक बड़े अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना पर देहली गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि आरोपी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं और मरीजों को इसे मोटी रकम लेकर बेच रहे हैं। सूचना के बाद सर्विलांस टीम और देहली गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया था। इसके बाद आरोपी युवकों को देर रात करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद कई अन्य जगह पर भी पुलिस टीम रातभर छापेमारी करती रही। दोनों आरोपी एक निजी अस्पताल के कर्मचारी बताए गए हैं।सूचना मिली कि कुछ अन्य इंजेक्शन भी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में शनिवार को आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *