ईंट भट्ठा संचालक से मजदूर और लकड़ी दिलाने का झांसा देकर पौने सात लाख रुपये हड़पे
कानपुर।
नौबस्ता लवकुश विहार में ईंट भट्ठा संचालक से हमीरपुर राठ के कुछ लोगों ने मजदूर और लकड़ी दिलाने का झांसा देकर पौने सात लाख रुपये हड़प लिए। रुपए मांगने पर संचालक को धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने थाने में चार आरोपितों पर अमानत में खयानत और धमकी की एफआईआर दर्ज कराई है।
लवकुश विहार निवासी हरीशंकर ने पुलिस को बताया कि उनका फतेहपुर बिंदकी बकेवर रूसी गांव में ईंट भट्ठा है। भट्ठे के लिए उन्हें मजदूर और लकड़ी की आवश्यकता पड़ती है। आरोप है कि हमीरपुर राठ के मुस्करा इमलिया निवासी महिपाल सिंह उनसे मिला और मजदूर और लकड़ी भेजने के नाम पर अलग-अलग करीब 6.85 लाख रुपए ले लिए,लेकिन न लड़की और न ही मजदूर भेजे। महिपाल के साथ उसके साथी दिलीप,रणधीर सिंह, राजेश तिवारी थे।