टेंपो पलटने से भीषण हादसा, 3 की मौत, दो दर्जन घायल

अलीगढ़ ……

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां थाना जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो दर्जन लोग इस हादसे में घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और पं. दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार के रहने वाले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *