कुर्मी महासभा के महासचिव गिरजेश पटेल ने अपना दल एस की सदस्यता ली
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह मे विगत दिनों आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के द्वारा भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत गिरजेश कुमार पटेल को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल जी के द्वारा की गई। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक सोरांव डॉ० जमुना प्रसाद सरोज ने पुष्पा गुच्छ भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। समारोह में पार्टी के सांसद,विधायक राष्ट्रीय प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आपको बताते चलें कि गिरजेश कुमार पटेल जनपद संत कबीर नगर (खलीलाबाद) के मूलतः रहने वाले हैं और यह कई वर्षों से सामाजिक कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में करते आ रहे हैं युवाओं में आपके एक मजबूत पकड़ के साथ-साथ में युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। श्री पटेल नें कुर्मी महासभा को नई धार देने में आपना एक विशेष योगदान दिया है ।
