जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाएं : डॉ. निशंक

ऋषिकेश। आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें वक्ता कार्यकर्ताओं को जन-जन तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने और वोटरों को अपने पक्ष में करने को प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को भानियावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. निशंक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की रीतियों और नीतियां के बारे में बताने का कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर लोगों को भाजपा के लिए वोट डालने के लिए जागरूक करना होगा। सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य कर रही है और आज विकास की धारा पूरे देश में देखने को मिल रही है। बैठक में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित बिजलवान, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन, जिला अध्यक्ष ओबीसी चंद्रभान पाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, अरुण शर्मा प्रताप बस्सी, संजीव सैनी, राजकुमार राज, दिनेश सजवान, नलिनी भट्ट, नगीना रानी, मनिंदर सिंह, पुरुस्तम डोभाल, नीलम नेगी, परमिंदर सिंह, रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, ईश्वर रौथान, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *