ङीएम ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

फतेहपुर ।

शनिवार को डीएम आर्दश सिंह ने सीएचसी फतेहपुर में बन रहे ओक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आक्सीजन मशीन को बनाएं गए शेड में जल्द से जल्द रखने के निर्देष सीएचसी प्रभारी को दिए। सीएचसी फतेहपुर में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट लगने की प्रगति जानने के लिए डीएम आर्दश सिंह सीएचसी पहुंचे। डीएम ने सीएचसी में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया जहां वार्ड की सुन्दरता देख उन्होंने उसकी तारीफ की। इसके बाद डीएम ने बन रहे आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। आक्सीजन मषीन खुले में रखने के कारण उसमे जंग लगना शुरू हो गया है जिसपर डीएम ने तत्काल मशीन को बनाएं गए शेड में रखने के निर्देष दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *