सीवर लाइन पर खींचतान:डीएम ने बिना रोड कटिंग परमीशन कार्य करने पर कराई

कानपुर।

सीवर लाइन डालने में बिना परमीशन रोड कटिंग पर डीएम ने ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इसका विरोध किया। विधायक ने बताया कि बताया कि नई सड़क पर कमाल खां हाते को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग सीवर लाइन का काम चल रहा था। बिना निरीक्षण किए अधिकारियों ने काम रुकवा दिया।
एफआईआर का विरोध करते हुए सपा विधायक ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानेंद्र चौधरी को मौके पर बुलाकर क्षेत्र की दुर्दशा दिखाई। विधायक ने बताया कि अधिकारियों ने नहीं सुनी तो विधायक निधि से सीवर लाइन डलवाने का कार्य करवाना पड़ रहा है। लोगों को राहत देने की बजाय काम बंद करवा दिया गया।
5 लाख का चेक देने की कोशिश
विधायक ने मौके पर जल निगम अधिकारियों को लगाए गए 5 लाख रुपए जुर्माना का चेक सौंपने की कोशिश की। लेकिन अधिकारियों ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद विधायक ने थाने जाकर पुलिस को मामले में मुख्य अभियुक्त बनाने के लिए लेटर सौंपा। कहा कि मामले में पूरी जिम्मेदारी मेरी है। बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पार्षदों के साथ नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन से मुलाकात करेगा। पार्षद अभिषेक गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *