खेल दिवस पर सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून।
उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन खेल दिवस के मौके पर 28-29अगस्त को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सेवन ए साइड मास्टर्स फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करेगी। जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु की दो टीमें दोस्ताना मैच, 40 वर्ष से अधिक आयु की छह टीमें, 50 वर्ष से अधिक आयु की चार टीमें हिस्सा लेंगी।
कौलागढ़ रोड स्थित होटल में टीमों के मैनेजर, कोच और मैच ऑफिसियल्स की बैठक हुई। जिसमें अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी, बलूनी क्लासेस उत्तराखंड के एमडी विपिन बलूनी, राइजिंग स्टार फुटबॉल क्लब के सचिव जीवन सिंह अधिकारी, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बीएस नेगी के साथ ही सभी टीमों के टीम मैनेजर, टीम कोच उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश नयाल ने किया।
ये हैं टीमें-
60 प्लस-
1- यूके मास्टर्स फुटबॉल क्लब ग्रीन
2-यूके मास्टर्स फुटबॉल क्लब येलो
50 प्लस-
1-दून डायमंड एफसी
2- यूके मास्टर्स फुटबॉल क्लब
3-उत्तराखण्ड एफसी
4- यूके मास्टर्स एफसी ग्रीन
40 प्लस टीमें-
1- दून स्टार्स एफसी
2-गोरखा बिग्रेड एफसी
3- यूकेएम एफसी
4- गोल्ड शिवालिक एफसी
5- महेंद्रा बॉयज एफसी
6- सुन्दरवाला बॉयज एफसी
