जिले में आज चलेगा मेगा टीकाकरण अभियान
देहरादून।
देहरादून जिले में रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर टीकाकरण नहीं हुआ। सोमवार को जिले में मेगा टीकाकरण अभियान चलेगा। जिसमें एक लाख लोगों को टीके की डोज लगाई जाएगी। डीएम डा. आर राजेश कुमार ने अफसरों से तैयारियों को लेकर बैठक की। मेगा टीकाकरण अभियान का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर से शुभारंभ करेंगे। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुधीर पांडेय ने बताया कि स्थानीय विधायकों, पार्षदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर शिविर तय कर लिये गये हैं। वहीं, टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। 50 हजार लोगों को ऑनलाइन एवं 50 हजार लोगों को ऑफलाइन टीकाकरण किया जाएगा।
