प्रधानमंत्री के मन की बात अनुकरणीय : बंसल
रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को रविवार को रुड़की शहर में कई स्थानों पर सुना गया। बूथ संख्या 112 आदर्श नगर में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक मुद्दों को उठाते हैं वह अनुकरणीय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से दुनिया में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। बूथ अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक धीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, पवन तोमर, प्रमोद चौधरी, गजेंद्र चौधरी, रमा सैनी, पार्षद अनुज त्यागी, कमल सैनी, सचिन कश्यप, निखिल कौशिक, पार्षद विवेक चौधरी, आयुष त्यागी, ललित पाल, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल रुड़की द्वारा पूर्वावली शक्ति केंद्र बूथ पर मन की बात सुना गया।
