नगर निगम ने थमाया 54 अतिक्रमणकारियों को नोटिस

रुद्रपुर।

रुद्रपुर में आईएसबीटी का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन के साथ निगम निगम ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। इसके तहत रोडवेज बस स्टेशन के आसपास करीब 54 दुकानदारों को नोटिस थमाया है। सभी दुकानदारों से तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। तय समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। बुधवार देर सायं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम रोडवेज स्टेशन के पास पहुंची। यहां एक-एक कर दुकानदारों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू हुई। निगम की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ने सभी दुकानदारों को तय समय पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम की कर अधीक्षक लता आर्य, कर निरीक्षक संजय मनराल, गायत्री देवी समेत कई निगम कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *