5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव पारित होने पर मेयर का किया स्वागत

रुद्रपुर।

कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने वाले नगर निगम में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों, बहुद्देशीय कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड बैठक में पारित होने पर खुशी जताई है। इसको लेकर नगर निगम यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर रामपाल सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और नगर निगम बोर्ड का आभार जताया। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, बहुद्देशीय कर्मियों सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। इसको देखते हुए बोर्ड की बैठक में प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर को मॉडल के रूप में विकसित करना नगर निगम का प्रयास है। नगर निगम के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासियों का सहयोग भी इसके लिए जरूरी है। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही शहर एक दिन विकास के मॉडल के रूप में विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *