सीएम को कराया कॉलोनियों के नियमितीकरण व मालिकाना हक की प्रक्रिया से अवगत 

हल्द्वानी।
रामनगर के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेंट कर उन्हें पम्पापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी व कौशल्यापुरी कॉलोनियों के नियमितीकरण व मालिकाना हक की प्रक्रिया से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मामले में शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों को निर्देशित कर जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पम्पापुरी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश रावत, यशपाल रावत, भरतपुरी मंदिर समिति अध्यक्ष पीएस बिष्ट, सचिव इंदर मेहरा, दामोदर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *