देहरादून।
अगर आप लंबे समय से एफआरआई घूमने की सोच रहे थे तो तैयार रहिए। संस्थान एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। निदेशक एएस रावत की ओर से इसके आदेश कर दिए गए हैं। हालांकि अभी एक दिन में सौ ही पर्यटकों को जाने की इजाजत दी जाएगी। वो भी कोरोना गाइडलाइन के तहत। इसके लिए पर्यटकों को एक दिन पहले द्घह्म्द्ब.द्बष्द्घह्म्द्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर आनलाइन आवेदन करना होगा। जहां से उन्हें एंट्री पास मिलेगा। जिसे लेकर गेट पर फीस के साथ एंट्री होगी। पहले भी कोरोना के चलते एफआरआई दो बार पर्यटकों के लिए बंद हो चुका है। जिसके बाद से अब तक पूरी तरह नहीं खुल पाया। दूसरी लहर के बाद भी बंद किया गया था। जो अब दोबारा खोला जा रहा है, क्योंकि यहां दोनों लहरों में बड़ी संख्या में कोरोना पीडि़त मिले थे। वहीं प्रदेश में कोरोना का पहला मामला एफआरआई कैंपस में ही मिला था।