श्रमिकों ने दिया चीनी मिल के अपर सचिव को ज्ञापन

रुद्रपुर

चीनी मिल के भ्रमण पर आए उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल्स संघ के अपर सचिव एवं एमडी उदयराज सिंह को चीनी मिल कर्मचारी यूनियन (इंटक) ने ज्ञापन दिया। यूनियन ने मांग करते हुए कहा कि सहकारी एवं सार्वजनिक चीनी मिल के श्रमिकों की सुविधाओं जैसे फिटमेंट, प्रमोशन एवं मृतआश्रित नियोजन पर रोक लगाने के आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चीनी मिल में वर्ष 1974 के लगे ब्यालर कार्य करने योग्य नहीं रहे हैं, इसलिए उसके स्थान पर हाई प्रेशर बॉयलर लगाए जाने चाहिए। चीनी मिल में 12 एसडी मशीन हटाकर नई टेक्नोलॉजी की तीन एसडी मशीन लगाई जानी चाहिए। चीनी मिल में कर्मचारियों की संख्या कम होने पर रिपेयरिंग का काम समय पर होना संभव नहीं है। इसलिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। यूनियन ने लखनऊ की प्राइवेट कंपनी पर चीनी मिल में संतोषजनक कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज अग्रवाल, रोइल चरन, भूपेन्द्र पोखरिया, अवतार सिंह आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *