विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मचा हंगामा

पटना ……

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में आग बबूला हो गए. अमूमन बहुत कम ऐसे मौके होते है जब नीतीश कुमार इस कदर गुस्साते हों. आज विधान परिषद के भीतर जब तारांकित प्रश्न का जबाब ग्रामीण कार्य मंत्री दे रहे थे, उस समय आरजेडी एमएलसी सुबोध राय के खड़े होते ही नीतीश कुमार गुस्सा गए और बैठने को कहा. नीतीश कुमार ने सदस्यों को सदन के नियम-कानून जानने की बात कही.।
नीतीश कुमार ने कहा मैं जब खड़ा हूं तो बैठो. आरजेडी एमएलसी मोहम्मद फारुख ने सड़क की बद्दतर हालात पर सवाल किया था जिसका जबाब ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज दे रहे थे. मंत्री के जबाब के बाद जब मो फारुख दुबारा पूरक सवाल करने के लिये खड़े हुए तो आरजेडी एमएलसी सुबोध राय भी खड़े हुए और अपना सप्लीमेंट्री सवाल करने लगे. बस फिर क्या था नीतीश कुमार अपनी सीट से उठकर हिदायत देने लगे कि पहले पूरक प्रश्न का जबाब मंत्री का हो जाना चाहिए फिर कोई सवाल करे।
नीतीश कुमार बोल ही रहे थे तब तक फिर सुबोध राय ने उठकर सत्ताधारी विधायकों पर नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाने लगे. बोलने के बीच टोकाटोकी करने से अजीज होकर नीतीश कुमार ने कहा कि चुपचाप अपने सीट पर बैठो. पहले नियम सीखो कि कब सवाल करते है, मैं जब कह रहा हूं तो बैठो. नीतीश कुमार ने सभापति से भी आग्रह करते हुए कहा कि विधायकों को नियम की जानकारी देनी चाहिए. कोई भी सदस्य दो पूरक सवाल पूछ सकता है उसके बाद जिसे पूछना है पूछे।
विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने पर बाहर निकलकर सुबोध राय ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो रहा है. आजकल वो हर बात पर गुस्सा करते हैं. इससे पहले भी एक साथ 5-5 सप्लीमेंट्री सवाल सत्ताधारी दल के लोग पूछते रहे हैं. आरजेडी जब पूछता है तो बुरा लगता है।
जेडीयू नेता और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नियम सबके लिए है. जब कोई सवाल पूछा जाता है तो उसका जबाब पूरा जो जाना चाहिये तब कोई सवाल करे. संसदीय नियमों से ही सदन की कार्यवाही चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *