शिकायत पर एएसडीएम ने की प्रसाद की दुकानों जांच
रुडक़ी। एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने ठेका अवधि समाप्त होने के बाद प्रसाद की दुकानों की जांच की। विजिलेंस की टीम की ओर से दरगाह प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रसाद की दुकानों को लेकर शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद डीएम ने 2019-20 की ठेका अवधि समाप्त होने के बाद डेलिवेजेज पर चलाई गई दरगाह की प्रसाद की दुकानों पर नियुक्त कर्मचारियों की जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर दरग़ाह कार्यालय पहुंचे एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने दरगाह कर्मचारियों के बयान दर्ज कर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान एएसडीएम ने कर्मचारियों को अभिलेख उपलब्ध कराने चार दिन का समय दिया। उन्होंने बताया कि 2019-20 के ठेका अवधि समाप्त होने की शिकायत को लेकर जांच चल रही है। इसमें कर्मचारियों और अभिलेखों की जांच की जा रही है। दरगाह कर्मचारियों को अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए चार दिन का समय दिया गया है। उसके बाद रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी, कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद, लेखपाल अनुज यादव, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सारिक, राव सिकन्दर मौजूद रहे।
