50 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की डोज दी
ऋ षिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने शिविर आयोजित कर भानियावाला में 50 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की डोज दी। शिविर में वक्ताओं ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शनिवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विवि हर्रावाला ने गणपति गार्डन भानियावाला में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि निदेशक प्रो. राधावल्लभ सती एवं क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। प्रो. राधावल्लभ सती ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना होगा। इसके लिए आयुर्वेद में वर्णित समस्त उपायों एवं रोग प्रतिरोधक क्षमतावर्धक आयुर्वेदिक औषधियों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कुरेले एवं सह नोडल ऑफिसर डॉ नवीन जोशी ने कहा कि बीमारियों से लडऩे के लिए अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है। इस दौरान 50 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की डोज दी गई। इस दौरान 100 लोगों ने जांच करवा आयुर्वेदिक दवाइयां लीं। इस दौरान लोगों को विवि द्वारा निर्मित ओजस क्वाथ, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया। मौके पर विवेक तिवारी, राजेंद्र सेमवाल, अशोक कुमार, मेडिकल छात्र डॉ. दीपक यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अरुणेंद्र कुमार, वीरेन्द्र क्रिशाली, धर्म सिंह, नीलम नेगी, रीता नेगी, कोमल देवी, कमल गोला, सुंदर लोधी, पम्मी राज, योगेंद्र राणा, भगत सिंह राणा, अशोक रावत, दीपक चौहान, यशपाल चौहान, रवि चौहान, कृष्णा तडिय़ाल, पंकज बहुगुणा, मनोज मेहरा आदि उपस्थित रहे।
