केन्द्रीयकृत पुलिस कैन्टीन के नए भवन का उद्घाटन

रुद्रप्रयाग।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने नियुक्त पुलिस कार्मिकों के वैलफेयर को देखते हुए पुलिस कार्यालय में केन्द्रीयकृत पुलिस कैन्टीन के नए भवन का उद्घाटन किया। साथ ही कैंटीन में रखे नए सामान का निरीक्षण भी किया। बताते चलें कि केन्द्रीयकृत पुलिस कैंटीन भवन पहले छोटा होने से कारण यहां दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। पुलिस विभाग ने बडे कैंटीन भवन के लिए प्रस्ताव रखा, और अब कैंटीन भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कैंटीन का संचालन भी शुरू हो गया है। सोमवार को एसपी आयुष अग्रवाल ने नए भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि नए भवन में कैंटीन के व्यवस्थित हो जाने से यहां पर और अधिक जगह होने के कारण पुलिस कार्मिकों और अधिक सामग्री प्राप्त होगी। लंबे समय से पुलिस विभाग में कैंटीन एक छोटे कक्ष में संचालित हो रही थी। अब नया व बड़ा कक्ष होने से बड़ी वस्तुएं भी आर्डर की जा सकेंगी। बताया कि वह जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों के हित में किए जाने वाले कार्यों के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल, वाचक सुबोध कुमार मंमगाईं समेत पुलिस कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *