गांव की गलियों में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा

महासमुंद।

सरकारी शराब दुकानों में आबकारी विभाग का नियंत्रण नहीं होने के कारण गांव-गांव में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। महुआ, ओडिशा ब्रांड सहित देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस व आबकारी विभाग दिखावे के नाम पर केवल कार्रवाई कर रही है, लेकिन अधिकतर गांवों में शराब बिक्री हो रही है, इसके चलते युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है, लेकनि ग्राम लाफिन खुर्द के युवा स्वयं आगे आकर गांव में हो रही शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए सरपंच से मुलाकार कर ज्ञापन सौंपा और उन्हें उक्त जगहों का भी नाम दिया है, जहां गांव में धड़ल्ले से शराब बिक्री की जा रही है। युवाओं का कहना है कि गांव में गांजा व जुआ भी चलता है, इस पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण शिव कुमार निषाद, अरुण कुमार साहू,जितेन्द्र ध्रुव, धर्मेन्द्र साहू, डिगेश्वर सहित अन्य ग्रामीण युवाओं ने सरपंच को ज्ञापन सौंपा और बताया कि एक बड़ा समुदाय वाला गांव है, यहां आपसी और पारंपरिक प्रेम बना है, लेकिन कुछ दिनों से गांव के अंदर गलियों में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री की जा रही है। वहीं कई जगह जुआ चल रहा है और गांजा भी बेचा जा रहा है। इस बात की जानकारी सभी को है, लेकिन आज तक ग्राम पंचायत के माध्यम से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आहत होकर गांव का युवा संगठन आगे आया और निर्णय या गया है कि सभी जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे है। इसके साथ ही कोटवार के द्वारा मुनादी कराने की सूचना भी पहुंचा रहे हैं। अब गांव के सार्वजनिक चौक-चौराहो पर जुआ, शराब बिक्री हुई तो कार्रवाई कराएंगे। उन्हेांने बताया कि ऐसे सामाजिक बुराईयों से गांव की महिलाएं व बच्चे परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *