आनलाइन ठगी का शिकार हुए तिवारी जी,झांसा देकर अलग-अलग लिए पैंतीस हजार, शिकायत

सुल्तानपुर।
स्थानीय कुड़वार थाना क्षेत्र के भण्ड़रा पूरे जुराम तिवारी गांव के रहने वाले रमेश कुमार तिवारी ठगी का शिकार हो गए।
 कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे जुराम तिवारी गांव के रमेश कुमार तिवारी की कुड़वार थाना मोड़ से कुड़वार की ओर करीब दो सौ मीटर पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। रमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5सितम्बर को रमेश तिवारी ने बजाज फाइनेंस कंपनी को लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ठगों ने बजाज फाइनेंसर बनकर फोन किया तथा डॉक्यूमेंट मांगा गया। मुझे दो लाख रुपए लोन के रूप में देने का झांसा दिया गया। अलग-अलग चार्ज बताकर करीब पैंतीस हजार रुपए झांसा देकर ऑनलाइन पेमेंट करवा लिया। रमेश तिवारी बताते हैं कि जब वेबसाइट पता किया तो ठगी होने का पता चला। जो अकाउंट नंबर दिया गया वह बंगाल की ओर इंगित कर रहा है। स्थानीय कुड़वार थाना पर ठगी होने की शिकायत कर दी है। थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *