12 सितम्बर को बिजली रहेगी बाधित
सोलन ।
परवाणू विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते परवाणू व आसपास के कुछ इलाकों में बिजली सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान परवाणू के सेक्टर 1, सेक्टर 1 ए, सेक्टर 2, सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 5, सेक्टर 6, गांव खडीन, जोधपुर, कामली, धग्गड़, टिपरा , अम्बोटा, टकसाल, उच्चा परवाणू, गुम्मा, पुरला, जाबली, कोटी, चक्की मोड़, बनासर, शोघी, दत्यार, कसौली रोड, नरयाल, नाथ का पानी, बीसीआई बेयरिंग, ईएसआई अस्पताल, नगर परिषद परवाणू, परवाणू मार्किट, पुलिस स्टेशन, गेब्रियल रोड, एबी टूल, कॉस्मो फिल्टर्स, महाले, प्यूरोलेटर व आसपास के इलाके बिजली आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी परवाणू विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
