इंटरनेशनल ऑडियो वेंचर का हिस्सा होंगी रसिका

रसिका दुग्गल इंटरनेशनल ऑडियो वेंचर का हिस्सा होंगी। रसिका दुग्गल ने बीबीसी रेडियो २ के चैनल एक्स प्रोडक्शन का ऑडियो वेंचर साइन किया है जिसका नाम है द एंपायर, जिसे लिखा है अनुवब पाल ने और इसका निर्देशन करेंगे ऐड मोरिश। द एंपायर की कहानी इंपीरियल इंडिया में स्थापित की गई है जहाँ दार्जिलिंग के एक नए जिला मजिस्ट्रेट अपने नए पद की जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करता है। रसिका दुग्गल पहली क्रांतिकारी सपना को अपनी आवाज देंगी। वॉइस कास्ट में रसिका के अलावा स्टीफन फ्राई, अलेक्जेंडर ओवेन, अनुवब पाल और मिशेल गोमेज जैसे अभिनय की दुनिया के बड़े दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। रसिका जिस किरदार को चित्रित कर रही हैं वह 1911 में दार्जिलिंग की उज्ज्वल और बुद्धिमान महिला है जो नए ब्रिटिश मजिस्ट्रेट के पास जाती है और इसके कारण कई ऐसी चीजें सामने आती हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लूटकेस की सफलता के बाद एक बार फिर रसिका इस सीरीज में कॉमेडी कर रही हैं।
रसिका दुग्गल ने कहा, “अनुवब पाल की स्क्रिप्ट ने मुझे खूब हँसाया। मैं तीन महीने के लंबे गंभीर ड्रामा पर आधारित इस श्रृंखला के लिए आई थी और कॉमेडी वो चीज थी जो मुझे चाहिए थी। स्टीफेन फ्राई, अलेक्जेंड्रा ओवेन और मिशेल गोमेज जैसी एक्टर्स के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमने जूम कॉल पर लॉगिन इन करके दुनिया के विभिन्न स्टूडियोज से विभिन्न समय-सारणी पर काम किया। इतनी सारी प्रतिभा के साथ इतनी खूबसूरत आवाजों को सुनना भी आनंद की बात है । मैं इस कार्य में गोते लगाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *