बास्केट बॉल खेल में भी फिल्मी मसाला

बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड को लेकर काफी सुखियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने नए रेस्टोरेंट बिजनेस को लेकर लोगों का ध्यान खींचाए लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसके कारण वह ट्रोल हो रही हैं। खास बात यह है कि ट्रोल करने वालों में ऋतिक रोशन भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस के साथ हाई हील सेंडिल पहने नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस खूबसूरत लग रही है लेकिन गड़बड़ी ये है कि वह बास्केट बॉल कोर्ट के बीच खड़ी हैं और हाथ में बॉल लिए नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *