भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

रायपुर।

गृह विभाग छग शासन के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार  भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों में अजय कुमार यादव 2004 बैच को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज स्थानांतरित किया गया है इसी प्रकार विवेक शुक्ला सेनानी 11वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल जांजगीर चांपा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है। दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी पदस्थापना स्थल में पदभार एवं कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश गृह विभाग द्वारा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर रतनलाल डांगी भारतीय पुलिस सेवा 2003 प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त होंगे। वहीं प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के प्रशिक्षण से लौटने के उपरांत विवेक शुक्ला चालू प्रभार पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के प्रभार से नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *